महासमुन्द

गांजे संग ओडिशा का युवक बंदी
18-Sep-2021 5:51 PM
गांजे संग ओडिशा का युवक बंदी

महासमुंद, 18 सितंबर। सांकरा पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ ओडिशा के झारबंद के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है। 

थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम 6.40 बजे परसवानी चौक में ओवरब्रिज के नीचे पुलिस स्टॉफ वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान परसवानी की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था, लेकिन उसने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ दी और भागने का प्रयास किया।

शंका के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया और युवक को पकड़ा। युवक बिना नंबर की काले रंग की बाइक में सवार थे। उसने अपना नाम टिकेलाल मांझी (19) उरईदादर थाना झारबंद जिला बरगढ़, ओडिशा बताया। उसके पास एक बैग था, जिसमें पांच पैकेट गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news