बलौदा बाजार

भाजपाइयों ने मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल
18-Sep-2021 5:54 PM
भाजपाइयों ने मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सरसीवां,  18 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मंडल सरसीवां के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े की उपस्थिति में स्वास्थ्य केन्द्र सरसीवां एवं मुख्य मार्ग पर श्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए फल वितरण किया। 

भाजपा मण्डल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एवं मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहते हुए 20 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिनों तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसने कहा कि विश्व पटल पर भारत मां का मस्तक ऊंचा करने वाले मां भारती के वीर सपूत देश के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदीजी के जन्मदिन को भारत भर में सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जी शतायु हो दीर्घायु हो के नारे लगाए।  इस अवसर पर जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने, बलौदा बाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा,अ.जा.मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, अ.जा.मोर्चा जिला महामंत्री संजय सोनवानी, मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे,पुर्व महामंत्री द्वय दुर्गेश केशरवानी, महेत्तर साहू, कौशल अग्रवाल, गोलो साल, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, लालू शर्मा,नारायण साहू, राजू निराला, मनोज कुर्रे, ऋत्वज सिंह ठाकुर, देवेश साहू, अमरनाथ खट्टकर, दुर्गेश यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news