राजनांदगांव

जिले को मिली 6 करोड़ की स्वीकृति
18-Sep-2021 5:54 PM
जिले को मिली 6 करोड़ की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 18 सितंबर।
राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ  आवास निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं अंबागढ़ चौकी विकासखंड के थुआडबरी उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रुपए, छुरिया विखं के कल्लूबंजारी उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रुपए, डोंगरगांव विखं  के सोनेसरार उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। अंबागढ़ चौकी विखं  के कौड़ीकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 75 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

अंबागढ़ चौकी विखं  के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ क्वाटर हेतु एफ टाईप के दो आवास के लिए 42 लाख रुपए तथा जी टाईप के दो मकान के लिए 31 लाख रुपए तथा एच टाईप के दो मकान के लिए 28 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। छुईखदान विखं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालीमेटा में एच टाईप के दो मकान के लिए 28 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। मानपुर विखं के प्राथमिक स्वास्थ्य के औंधी के लिए एच टाईप के दो मकान हेतु 28 लाख रुपए तथा जी टाईप के दो मकान के लिए 31 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। छुईखदान विखं  के सुदूर वनांचल साल्हेवारा में नियमित चिकित्सक की मांग को पूरा करते उनकी पदस्थापना की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news