गरियाबंद

मोदी सरकार के विकास कार्य एवं बदलाव को देश दुनिया ने सराहा - चंद्रशेखर
18-Sep-2021 6:17 PM
मोदी सरकार के विकास कार्य एवं बदलाव को देश दुनिया ने सराहा - चंद्रशेखर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 सितंबर।
भाजपा खोरपा मंडल के द्वारा आमदी में संगोष्ठी का आयोजन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास के कार्य एवं बदलाव को देश दुनिया ने सराहा है। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने विश्व के सबसे ताकतवर लीडर के रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को बताया। प्रदेश में उनके जन्मदिन को सेवा और समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने किया। 

इस अवसर पर हदय राम साहू, मनीष साहू, भेख राम साहू, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, लच्क्ष कुमार साहू, मोहन चेलक, माधव प्रसाद मिरी, खेलूराम साहू, जगदीश साहू, जयकिशन अग्रवाल, कृष्णकांत नामदेव, चंद्रकांत सोनकर, पुष्पा देवी साहू, बहादुर अग्रवाल, अनिल साहू, हरिश्चंद्र साहू, भूपेंद्र सोनकर, घनश्याम सिंन्हा, रुपेश सिन्हा, कुलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news