जान्जगीर-चाम्पा

ग्रामीण मंडल भाजपा सक्ती ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
18-Sep-2021 6:37 PM
ग्रामीण मंडल भाजपा सक्ती ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 18 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सक्ती के ग्राम पंचायत अचानकपुर के डड़ाई चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और उमंग से केक काटकर मनाया गया। 

 इसी तरह नगर मंडल भाजपा सक्ती इकाई के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मातृ एवं शिशु रोग हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण एवं कसेर पारा स्थित नवजीवन मूक बधिर स्कूल के बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरण कर मनाया गया था संगठन द्वारा पूरे एक सप्ताह तक 17 से 25 सितंबर तक सेवा ही संगठन के रूप में मनाना है। 

इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण मैत्री मनहरण राठौड़ मण्डल उपाध्यक्ष  द्वय बालेश्वर वैष्णव खोकसाय साहू महामंत्री द्वय नटवर सिंह पहलवान दास ग्राम पंचायत देवरी उपसरपंच सन्तोष गबेल सरपंच हरेठी तुलेश जायसवाल किसान मोर्चा मंत्री शशिभूषण मैत्री अनुसूचित जाति कोषाध्यक्ष चित्रेश चौहान बूथ अध्यक्ष टकेश्वर नारायण मैत्री, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष टार्जन चन्द्रा भाजपा कोषाध्यक्ष ब्यास नारायण पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news