बलौदा बाजार

गणेश पंडाल में विवाद, चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बंदी
20-Sep-2021 5:37 PM
गणेश पंडाल में विवाद, चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 सितंबर। 

लवन चौकी क्षेत्र के ग्राम कोयदा में गणेश पण्डाल में मामूली बात को लेकर झगड़ा विवाद के बाद आरोपी ने घर से चाकू लेकर एक युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और वहां से भाग निकला। घटना के महज कुछ समय पश्चात आरोपी युवक को लवन पुलिस ने सबरिया डेरा देवरघटा से गिरफ्तार लिया है।

लवन चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोयदा सामुदायिक भवन कोयदा में गणेश सार्वजनिक रूप से बिठाया गया है। जिसमें बाक्स लगाकर गांव के लोग नाच गाना कर रहे थे। इसी दौरान देवेन्द्र धिरही और सोमनाथ दोनों में आपसी विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर नाच गाना बंद हो गया। जिसके बाद आरोपी देवेन्द्र धिरही अपने घर चला गया। जिसके पश्चात गांव के सोमनाथ विश्वकर्मा, निखिल साहू, रामनाथ साहू सहित अन्य लोग सोमित साहू के घर पास रोड पर बैठे हुए थे। 

उसी समय आरोपी ने अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और पीछे से सोमनाथ विश्वकर्मा की गला को पकडक़र चाकू से वार किया।  इस दौरान चाकू से सोमनाथ को लहूलुहान कर दिया। जिससे वह घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया। जिसके पश्चात सोमनाथ के साथ बैठे लोगों ने देवेन्द्र धिरही के द्वारा चाकू मार दिये कहकर चिल्लाये तो आसपास के लोग आवाज सुनकर इक_ा हो गए। 

वही, घटना के पश्चात आरोपी देवेन्द्र धिरही वहां से भाग गया था। नदी किनारे के गांव देवरघटा, देवार डेरा में जाकर छिपा हुआ था। पीडि़त के परिजनों की शिकायत पर लवन पुलिस ने तत्काल आरोपी की खोज खबर लेकर आरोपी युवक देवेन्द्र धिरही को घेराबंदी कर पकड़े है।
आरोपी युवक के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार  कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news