राजनांदगांव

पीएम के जन्मदिन पर 81 युवाओं ने किया रक्तदान
20-Sep-2021 6:34 PM
पीएम के जन्मदिन पर 81 युवाओं ने किया रक्तदान

राजनांदगांव, 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव व जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर के मार्गदर्शन में भायजुमो उत्तर-दक्षिा मंडल द्वारा तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में 3 दिवसीय रक्तदान शिविर में पहले ही 81 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. सिंह ने इस अवस पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रयास की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला अफजाई भी की। रक्तदान कर रही कन्या शक्ति संयोजिका धान्य वर्मा से मुलाकात करते डॉ. सिंह ने उन्हें सदैव समय-समय पर रक्तदान के लिए पहल करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूधन यादव, जिला महामंत्री सचिन बघेल, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, रमेश पटेल, पवन मेश्राम, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा,  तरुण लहरवानी,  किशुन यदु, कमलेश सूर्यवंशी,  समीर श्रीवास्तव, डिकेश साहू, आकाश चोपड़ा, नीरज यादव, विवेक शर्मा, गोविंद देवांगन, देवा झा, पिंटू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से युवा मोर्चा राजनांदगांव जिले के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा रक्तदान कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी नागेश यदु, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष नोमेश वर्मा सहित टीम ने अथक मेहनत की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news