धमतरी

राजमिस्त्री संघ के कर्मवीरों का सम्मान
20-Sep-2021 6:59 PM
राजमिस्त्री संघ के कर्मवीरों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 सितंबर।
नगर पंचायत नगरी में भव्यता से भगवान विश्वकर्मा की जयंती राजमिस्त्री संघ के तत्वावधान में मनाई जाती है। नगर पंचायत नगरी पार्षद पूनम बलजीत छबड़ा, भूपेंद्र साहू, अश्वनी निषाद ने राजमिस्त्री संघ के पदाधिकारियों सहित मिस्त्री भाइयों का स्वागत एवं सम्मान किया। 

पूनम छबड़ा ने बताया कि विश्वकर्मा नव निर्माण एवं सृजन के देवता है। समाज का व्यवस्थित स्वरूप विश्वकर्मा ही की देन है। मेहनत से समाज और देश के निर्माण का संदेश वाहक अगर कोई है, तो भगवान विश्वकर्मा है भगवान विश्वकर्मा महान शिल्पी होने के साथ ही अपने ज्ञान एवं विज्ञान के कारण मानव मात्र ही नहीं देव गणों के द्वारा भी सम्मानित थे।

पार्षद छाबड़ा ने कहा कि विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों शिल्पियों व कर्मवीरों को सम्मानित करने का भी यह पर्व है और यह हमारे लिए गौरव की बात है, क्योंकि विकास के पैमाने को परिणाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान राजमिस्त्री संघ का होता है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर आदि कार्यों को भलीभांति से पूर्ण करने वाले अपनी जान हथेली में डालकर बड़े-बड़े भवनों का निर्माण करते हैं। जिससे विकास के पैमाने हमको दिखाई देते हैं, ऐसे कर्म वीरों के स्वागत एवं सम्मान कर इनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए। 

पूर्व सभापति बलजीत छबड़ा, पूनम छबड़ा, भूपेंद्र साहू,अस्वनी निषाद, इस अनोखे कार्य से राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष एवं समस्त मिस्त्री भाइयों ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news