कोण्डागांव
गोकुल बने गौ सेवा संघ के जिला महामंत्री
20-Sep-2021 10:12 PM
कोण्डागांव, 20 सितंबर। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहनी गौ सेवा संघ के जिला महामंत्री गोकुल वैद्य बनाए गए। जिला के बयानार निवासी व भाजपा युवा मोर्चा मर्दापाल मीडिया प्रभारी गोकुल वैद्य ने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के संरक्षक इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव, राष्ट्रीय स्वतंत्र प्रभारी विक्रमादित्य सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष केदार नाथ साहू ने उन्हें कोंडागांव जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है।
उन्हें जिला महामंत्री बनाए जाने पर लगातार शुभचिंतकों की उन्हें बधाई मिल रही है।