दुर्ग

महिला ब्राह्मण समाज के तीज उत्सव में बिखरी खुशियां
21-Sep-2021 6:46 PM
महिला ब्राह्मण समाज के तीज उत्सव में बिखरी खुशियां

मनीषा तिवारी को तीज क्वीन का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 सितंबर।
दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ महिला ब्राह्मण समाज के तीज मिलन समारोह में जमकर खुशियां बिखरी। पदमनाभपुर विवेकानंद भवन के सभागार में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,  प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें महिलाओं ने खुशियों के प्रतीक लाल रंग का वेशभूषा धारण कर उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। 

तीज क्वीन मनीषा तिवारी चुनी गई, वहीं प्रतियोगिता में द्वितीय मंजूलता मिश्रा व तृतीय स्थान मीना शर्मा ने प्राप्त किया। 
तीज मिलन समारोह में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा की पत्नी मंजू वोरा,  महापौर धीरज बाकलीवाल की पत्नी श्वेता बाकलीवाल एवं स्वरूपानंद कॉलेज हुडको की प्राचार्य हंसा  शुक्ला ने बतौर अतिथि शामिल होकर ब्राह्मण समाज की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। श्रीमती वोरा एवं बाकलीवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन खुशियों का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम व एकजुटता की सिख देता हैं। जो ब्राह्मण महिला समाज के समारोह में स्पष्ट नजर आ रहा हैं। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे हमारी परंपराएं निरंतर आगे बढ़ते रहेगी। इसके पहले अतिथियों एवं समाज के सभी सदस्यों का आशा चौबे, भारती दीवान व प्रभा शर्मा ने पारंपरिक ढंग से कुमकुम लगाकर स्वागत किया। 

समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं अतिथियों का सम्मान पौधा भेंट कर किया गया। समारोह का संचालन अपर्णा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन शीला चौबे ने किया। इस अवसर पर दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष अनीता पांडेय, सचिव शीला चौबे, संरक्षक पदमा तिवारी, अनीता तिवारी, भारती दुबे, उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, अनीता पांडेय, कोषाध्यक्ष मिली शर्मा,सह- कोषाध्यक्ष रानी उपाध्याय, सह- सचिव किरण मिश्रा, मीडिया प्रभारी तनु मिश्रा, संगठन सचिव विजय लक्ष्मी दुबे, संगीता मिश्रा, आशा शर्मा, रंजना शर्मा, सांस्कृतिक  सचिव सुषमा तिवारी,  ममता तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा, दुलारी शर्मा  के अलावा बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं शामिल हुई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news