राजनांदगांव

समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए परिवार का निर्माण करना जरूरी - अर्जुन
21-Sep-2021 7:08 PM
समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए परिवार का निर्माण करना जरूरी - अर्जुन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 21 सितंबर।
डोंगरगढ़ तहसील के परिक्षेत्र सहसपुर जारवाही के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गत् दिनों आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि अपने घरों में अच्छा संस्कार व संस्कृति से एक अच्छे घर, परिवार का निर्माण करें तो अच्छा समाज व अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने कोरोनाकाल में एम्बुलेंस सेवा, आक्सीजन की व्यवस्था, टीकाकरण अभियान व हरियर अभियान के लिए राजनांदगांव जिला साहू संघ की प्रशंसा की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष कमलकिशोर साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में छग पर्यटन मंडल उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या साहू, भीखम साहू, प्रमोद साहू, जानकी साहू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि शिशुपाल भारती, जिला पदाधिकारी महामंत्री अमरनाथ साहू, उपाध्यक्ष नीरा साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, सहसचिव धरम साहू, अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, उप कोषाध्यक्ष भुवाल साहू, तहसील अध्यक्ष हंसराज साहू, तहसील संरक्षक अशोक साहू, मंचस्थ थे। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, चितरेखा साहू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।
सहसपुर परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्यारादास साहू व मंडल पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व भक्त माता कर्मा की सामुहिक आरती के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात मंडल पदाधिकारियों को मंचस्थ अतिथियों का अभिनंदन व स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा 43 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया तथा जिला साहू संघ द्वारा चलाए जा रहे हरियर अभियान के तहत सभी अतिथियों ने साहू समाज के पास वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्यारादास साहू,  नेतराम साहू, धरम साहू, योगदास साहू, सरपंच चंद्रवंशी, गणेश साहू  सम्मिलित हुए।
 कार्यक्रम का संचालन मदनमोहन साहू तथा आभार प्रदर्शन सचिव ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news