राजनांदगांव

भाजपा नेताओं ने दी रजिंदरपाल-युद्धवीर को श्रद्धांजलि
21-Sep-2021 7:43 PM
भाजपा नेताओं ने दी रजिंदरपाल-युद्धवीर को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 21 सितंबर।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया एवं पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन से जिला भाजपा में गहन शोक की लहर है। 
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते स्व. भाटिया को अपना पुराना साथी बताते उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ में उनके मुखर नेतृत्व को याद किया। साथ ही जूदेव के निधन को भी भाजपा और संघ परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम यादव, अशोक शर्मा एवं सांसद संतोष पांडेय ने भी स्व. भाटिया एवं स्व. जूदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते इसे भाजपा परिवार की अभूतपूर्व क्षति बताया।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, दिनेश गांधी ने भी स्व. भाटिया एवं स्व. जूदेव की स्मृतियों को याद करते अपने क्षेत्रों के विकास और संगठन के कार्य विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका को याद कर अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। भाजपा परिवार ने स्व. जूदेव तथा स्व. भाटिया की आत्मा की चिरशांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते कहा कि खुज्जी विधानसभा से विधायक रहे पूर्व मंत्री भाटिया के असमय निधन से हम सभी दुखी हैं। 

अविभाजित मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे स्व. भाटिया हमेशा समाज जीवन में सबकी मदद के लिए सक्रिय रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news