दन्तेवाड़ा

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...
22-Sep-2021 12:21 AM
 गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...

डीजे के धुन पर नाचते-गाते गणपति का विसर्जन

बचेली, 21 सितंबर। सोमवार को बचेली नगर के वार्ड 3, गुरुद्वारा रोड, साई लॉज के समीप स्थित भगवान गणपति का विसर्जन किया गया। युवा डीजे के धुन पर नाचते हुए नगर में भ्रमण करते हुए विसर्जन रैली निकाली गई।  अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ रंग गुलाल खेलते व आतिशबाजी के साथ पूजा कर विदाई दी गई। गणेश मंडप से निकलकर मेन रोड हनुमान मंदिर, एनएमडीसी प्रवेश द्वार, घड़ी चौक, सतनाम भवन चौक, हाईटेक कॉलोनी, श्रमवीर चौक, गेस्ट हाउस, राजीव गांधी चौक, अपोलो अस्पताल चौक होते हुए सुभाषनगर पहुंचे, फिर साम्प्लेक्स नाला में प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा कर विसर्जित किया गया। इसके अलावा हवन पूजन व भंडारा का भी आयोजन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news