दुर्ग

मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास-खिलावन
22-Sep-2021 6:01 PM
मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास-खिलावन

दुर्ग, 22 सितंबर। राष्ट्रीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान एवं प्रदेश के निर्देशानुसार पिछडावर्ग मोर्चा जिला दुर्ग कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि डॉ। खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ती विधानसभा, पिछडावर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी, सांवला राम डाहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, राजेश ताम्रकार कार्यसमिति सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा, उषा टावरी, मोहन देवांगन, चंद्रिका चंद्राकर पूर्व महापौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर साहू की उपस्थिति में पार्टी के प्रेरणास्रोत दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। 

पूर्व विधायक सक्ती खिलावन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश व जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। जो कांग्रेस न कर सकी मोदी सरकार ने किया।

जिलाध्यक्ष  किशोर साहू ने आयोजन पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी मंडलो में सेवाकार्य करने कहा व मंडल स्तर पर आयोजन करने दिशा निर्देश दिए। 

मंच संचालन महामंत्रीद्वय अजय चंद्राकर, मुकेश सोनकर ने किया। गुलाब साहू ने आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news