बालोद

रजिंदर-युद्धवीर को दी श्रद्धांजलि
22-Sep-2021 6:02 PM
रजिंदर-युद्धवीर को दी श्रद्धांजलि

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 22 सितंबर।
पूर्व परिवहन मंत्री  रजिंदर पाल सिंह भाटिया एवं चंद्रपुर विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहे युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। 

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने कहा कि राजिंदर पाल सिंह भाटिया एवं युद्धवीर सिंह जूदेव के असमय निधन से भारतीय जनता पार्टी ने  अपने लोकप्रिय, समर्पित जनसेवकों को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश डोंगरे ने कहा कि पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव एवं राजिंदर पाल सिंह भाटिया की भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  दोनों नेता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ने उपरोक्त नेताओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा दली राजहरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े ने कहा कि राजिंदर पाल सिंह भाटिया एवं युद्धवीर सिंह जूदेव के व्यक्तित्व एवं मिलनसारिता को सदैव याद रखा जाएगा। पार्टी ने अपने अग्रिम पंक्ति के नेतृत्वकर्ता साथियों को खो दिया है। दल्ली राजहरा मंडल के मंत्री रमेश गुज्जर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश कांबले ,सागर गनीर, जसवंता नायक ने पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news