दुर्ग

भाजपा समर्पित सरपंचों पर बर्खास्तगी निंदनीय-प्रवीण
22-Sep-2021 6:14 PM
भाजपा समर्पित सरपंचों पर बर्खास्तगी निंदनीय-प्रवीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 सितंबर।
भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से निरंतर दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में भाजपा अधिकृत सरपंचों के साथ दबाव पूर्ण तरीके से गिराने एवं कमजोर करने के लिए निरंतर दबाव बनाया जा रहा है जबकि क्षेत्रीय विधायक का क्षेत्र का मामला है अभी तक भाजपा के तीन सरपंचों पर धारा 40 के तहत बर्खास्त किया जा चूका है  और आगे भविष्य में धारा 40 के तहत भाजपा सरपंचों को बर्खास्त किया जायेगा तो भाजपाइयों के द्वारा कड़ी विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा। 

अभी वर्तमान समय में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोपली सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा को दिनाँक 14 सितंबर को दुर्ग एसडीएम ने बर्खास्त कर दिए है।

इसी प्रकार बोडेग़ाव का सरपंच प्रतिभा देवांगन ओर सिरसा सरपंच संतोष निषाद को भी बर्खास्त किया गया है। इसकी जानकारी लगते ही भाजपाइयों में काफी आक्रोश है। भाजपा समर्पित सरपंचों पर बर्खास्त की कार्यवाही किया है, इसका पूरा जोर विरोध करता है। 

भाजयुमो उतई मंडल इस मामले को लेकर जनपद  पंचायत दुर्ग का घेराव किया जायेगा। 
इस मामले को संज्ञान में लेवे और सरपंचों पर हो रहें कार्यवाही का निष्पक्ष रूप से जांच किया जाये एवं सरपंचों पर हो रहें कार्यवाही पर रोक लगाया जाये ताकि सरपंचों को पंचायत का विकास करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news