सरगुजा

पुष्पा- प्रमिला का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन
22-Sep-2021 7:32 PM
   पुष्पा- प्रमिला का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चयन प्रतियोगिता गत  दिनों स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में हुई, जिसमें महिला कबड्डी टीम का चयन हुआ। सरगुजा जिले के दो खिलाड़ी पुष्पा सिंह सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बारडोही जनपद पंचायत लखनपुर एवं प्रमिला पैकरा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पटेल पारा संकुल केंद्र गुमगरा कला विकासखंड लखनपुर का चयन उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर किया गया।

सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता में राज्य के अधिकारी कर्मचारी जो कि राज्य शासन के अधीन कार्यरत हैं, उनको खेलने का मौका मिलता है। गत 18 से 20 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी हरियाणा में प्रतियोगिता हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी टीम जयपुर राजस्थान से पराजित हुई।

वर्तमान में सरगुजा जिले के दोनों शिक्षाकर्मी शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पेंड्रा में प्रशिक्षण में हंै। दोनों खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने से जिले के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है एवं उनकी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news