दन्तेवाड़ा

ईनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया समर्पण
23-Sep-2021 5:32 PM
ईनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 23 सितंबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर में वापस आइए के अंतर्गत  ईनामी समेत 3 नक्सलियों ने बुधवार को घर वापसी की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि धुरवा तेलाम (40 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। धुरवा नक्सली संगठन में पंचायत समिति अध्यक्ष के तौर पर कार्य था। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर  1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया।  कोसा मिडियाम (40 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष घर वापसी की। कोसा नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार संलग्न था।  इसी कड़ी में कोसा मिडियाम उर्फ कट्टी (25 वर्ष) द्वारा पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। उक्त दोनों नक्सली जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news