बस्तर

भाजपा ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
23-Sep-2021 5:36 PM
भाजपा ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान के तहत बुधवार महारानी जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भाजयुमो सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शहर के नागरिकों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। जिनके द्वारा 27 यूनिट रक्तदान किया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा  सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से आरंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसेवा के कार्य पूर्ण करने व आम जनों को भी सेवा कार्य के लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया गया है। जन सेवा ही भाजपा की मूल भावना है। 

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन में आमजन से भी इस पुनित कार्य में जुडऩे अपील की गयी थी। आज रक्तदान में आम शहरी भी सहयोगी बने है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम सतत चलाये जाएंगे। 

भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान शिविर में जगदलपुर के साथ भानपुरी, बस्तर, नानगुर, तोकापाल, लोहंडीगुडा़ मंडलों से  कार्यकर्ता शामिल होने पहुँचे थे। जिन्होंने सेवा और समर्पण को आत्मसात कर बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया है।

रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में बलराम बेसरा,रैदु नाग,चुम्मन लाल सेठिया, तालीम राम बघेल, हिमालय,अमित बाजपेयी,मनीष पवार,प्रतिज्ञा बाजपेयी, किरण शुक्ला, आयुष झा, शिव कुमार सोलंकी, महेश सेठिया, सीताराम सेठिया, फ़ाल्गुनी पटेल,थबीर भारद्वाज, भागरती भारद्वाज, वास्तव पटेल, बैरातू बघेल, हरबन्धु, गिपी कश्यप,लछिन बघेल,विकास पांडे, सदाशिव ठाकुर,नील कुमार बघेल, राकेश ठाकुर, माया धर शामिल है।

महारानी अस्पताल स्वेच्छिक रक्तदान कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी,योगेंद्र पांडे नरसिंह राव,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता,वेदांत दीक्षित,संग्राम सिंह राणा,डॉ प्रतीक लागू,रोशन झा,रितेश दास जोशी,खितू मौर्य,रोहित कश्यप,नरेन्द्र जोशी,लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,बसंत कश्यप,आशु आचार्य,रोहित खत्री,आनंद झा,ओम प्रकाश गुप्ता,अभिषेक तिवारी, काजल शांडिल्य,सूर्य भूषण सिंह, मनोज ठाकुर,बंटू पांडे, सतीश बाजपेई, सुरेश कश्यप, विकास पात्रों,अमित कपूर,शेखर शर्मा,वैभव पांडे,राधा वड्डे,श्रीश मिश्रा,तुलसुराम कश्यप,सावेंद्र सेठिया,राकेश ठाकुर,विकास चांडक,सुभाष कश्यप,प्रतीक नायडू,आलेख तिवारी, मयंक नथानी आदि  भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news