राजनांदगांव
जेम्स चुने गए सचिव
23-Sep-2021 5:57 PM
राजनांदगांव, 23 सितंबर। जिला केरला समाज का चुनाव गत् दिनों संपन्न हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पीसी जेम्स को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। इससे समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि श्री जेम्स जिला वायएमसीए के कोषाध्यक्ष होने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष भी हैं एवं कई सामाजिक एवं कर्मचारी संगठन से जुड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केरला समाज की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजीव कुरियाकोस, सचिव पीसी जेम्स, कोषाध्यक्ष सानू वर्गीस, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, सहसचिव राजू बेबी कुट्टी, ऑडिटर साजी जार्ज, संतोष पिल्ले, प्रवक्ता मोनी मैथ्यू, सांस्कृति सचिव अब्दुल रहीम राजा, संरक्षक डॉ. आनंद वर्गीस, बेबी कुट्टी, श्री मेनन सर्वसम्मति से चुने गए।