कोण्डागांव
दीपक गुजराती समाज के जिलाध्यक्ष
23-Sep-2021 6:01 PM
कोण्डागांव, 23 सितंबर। जिला के गुजराती समाज का समाजिक पदाधिकारियों का नव गठन किया गया है।
इस बारे में समाज के पदाधिकारियों ने 22 सितंबर को जानकारी दी कि, जिला गुजराती समाज का नव निर्वाचित किया गया जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष दीपक दीवान, उपाध्यक्ष नीलेश पटेल, सचिव चिनेश गांधी, सह सचिव कपिल गांधी, कोषाध्यक्ष कमलेश दीवान, मीडिया प्रभारी रौनक दीवान, कार्यक्रम सहियोगी शिवम कल्पेश गोपल साहिल पल्लव अंजलि तुसर व धवल को नियुक्त किया गया है।