राजनांदगांव

युवा संगठन की रीढ़ की हड्डी-विक्रांत
23-Sep-2021 6:02 PM
युवा संगठन की रीढ़ की हड्डी-विक्रांत

जिपं उपाध्यक्ष की अगुवाई में 101 युवा भाजपा में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 23 सितंबर।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की अगुवाई में 101 युवाओं ने भाजपा में शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान विभिन्न कल्याण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। 
भाजपा के मीडिया प्रभारी शशांक ताम्रकार ने बताया कि भाजपा की नीति से प्रभावित होकर के केकराज बोड़, भीमपुरी, डोकराभाढ़ा, बाजगुडा, भुरसाटोला, पिरचा, ठेल का डीह, खोघा, शेरगढ़ क्षेत्र के 101 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि युवा संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जो संगठन के छोटे और बड़े काम को बखूबी संघर्ष व निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी भारी मात्रा में युवा साथी भाजपा में शामिल हुए। 

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, नून करण साहू, विकेश गुप्ता, हर प्रसाद वर्मा ,राम कुमार जोशी ,आशय सिंह, आलोक श्रीवास, कमलेश कोठारी, रामाधार रजक, सूर्यदेव सिंह ,आशीष सिंह , शौर्यादित्य सिंह ,कपिल बैद, शशांक बैद आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news