धमतरी

गांव-गांव जाकर भाजपाई बताएंगे केन्द्र सरकार की योजनाएं
23-Sep-2021 6:36 PM
गांव-गांव जाकर भाजपाई बताएंगे केन्द्र सरकार की योजनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 सितंबर।
भाजपा मंडल कुकरेल  की महत्वपूर्ण बैठक सलोनी शक्ति केंद्र में आहूत किया गया था। जिसमें भाजपा के संगठनात्मक विषयों व रचनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में 17 सितम्बर से आगामी 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम को पूरे मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर पर सम्पादित करने हेतु कार्यक्रम व प्रभारियों की नियुक्ति की गई। 

भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण कार्यक्रम के पखवाड़े में गांव गांव में जाकर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करके प्रधानमंत्री श्री मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा के दो दिग्गज नेता पूर्व मंत्री राजिंदर भाटिया व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर दु:ख जताते हुए कार्यकर्ताओं ने मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सलोनी में आयोजित इस महती बैठक में सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, कुकरेल मंडल के प्रभारी विकल गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री द्वय अखिलेश प्रजापति, वामन साहू, घनश्याम साहू, मोहन पुजारी, ईश्वरी नेताम,चन्द्रकला साहू, गौरी धु्रव, शैलेन्द्र साहू, भानुप्रताप साहू,भारत साहू, अजय धु्रव, शुभम यदु, दिव्येन्द्र सिंह परिहार, खोमेंद्र साहू, भगवान सिन्हा,नरेश दीवान, हेमलाल धु्रव, हेमलाल साहू, मनीषा मंडावी, अजय यादव, अजय धु्रव, मोहन मानिकपुरी सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news