दुर्ग

सडक़ बनाने के दौरान पेड़ों को क्षति न पहुंचे, इसलिए शिफ्ट किये जा रहे 40 पेड़
23-Sep-2021 7:24 PM
 सडक़ बनाने के दौरान पेड़ों को क्षति न पहुंचे, इसलिए शिफ्ट किये जा रहे 40 पेड़

कलेक्टर ने किया पदुमनगर सडक़ निर्माण का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 सितंबर। सडक़ बनने के दौरान पुराने पेड़ों को किसी तरह की क्षति न पहुंचे और यह अक्षत रूप से दूसरी जगह पर अपनी जड़ जमा लें, इस संबंध में अभिनव प्रयोग नगर निगम भिलाई चरौदा ने किया है। यहां 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही पदुम नगर के सडक़ के रास्ते में 40 पेड़ आ रहे थे। निर्णय लिया गया कि इन्हें काटा नहीं जाएगा, दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। सभी वृक्षों को शिफ्ट कर दिया गया और अब ये नई जगह में फलफूल रहे हैं। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसका निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पेड़ों को इस तरह से शिफ्ट करना बहुत अच्छा है। इन्हें बिल्कुल आसपास की जगह में लगाया गया है। इससे सडक़ निर्माण का रास्ता भी खुल गया और पेड़ भी बच गये। सडक़ की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए आयुक्त कीर्तिमान राठौर ने बताया कि सडक़ के किनारे आक्सीजोन बनाया जा रहा है। पाथवे बनाया जा रहा है और बटरफ्लाई गार्डन भी तैयार किया जा रहा है जो सडक़ का खास आकर्षण होगा।

उल्लेखनीय है कि सडक़ 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। अपने सुंदर उद्यान की वजह से यह सडक़ लोगों के लिए उपयोगी भी होगी और आकर्षक भी होगी। कलेक्टर ने इसकी निर्माण प्रगति की भी जानकारी ली और समयसीमा का ध्यान रखते हुए कार्य करने निर्देशित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news