बलौदा बाजार

कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर-चन्द्रवंशी
24-Sep-2021 6:43 PM
कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर-चन्द्रवंशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 24 सितंबर।
भाजपा मंडल सरसीवां की बैठक स्मृति भवन सरसीवां में जिला प्रभारी मोती राम चन्द्रवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस बैठक में भाजपा मंडल सरसीवां अंतर्गत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बुथ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ।

बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े ने बूथ पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति से सभी को धन्यवाद दिया एवं श्री जांगड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी 25 सितंबर को एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर मनाया जाना है। 

जिला प्रभारी मोती राम चन्द्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिससे पुरे छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है। उसने भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले सेवा और समर्पण की जानकारी दी। जिला महामंत्री सुभाष जालान ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में सेवा और समर्पण की भावना कुट कुट कर भरी होती है चाहे वह अभी कोरोना काल का समय हो या कोई भी आपदा हो सेवा के लिए हमारे कार्यकर्ता हमेशा अग्रणी रहते हैं।

मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा की एवं सभी बुथ पदाधिकारियों को भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सेतू साहू ने किया।

भारतीय जनता पार्टी के रिती निती से प्रभावित होकर रूपेश साहू, राकेश,राजा यादव,सुरज साहू, बंशी धर यादव, अमर कुमार भारद्वाज,रिंकु यादव नुतन साहू, धनेश्वर, कृष्णा टंडन सहित 50 युवा भाजपा में शामिल हुए। बैठक के अंत में चन्द्रपुर से दो बार विधायक रहे एवं पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जुदेव के निधन पर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बैठक में धनंजय साहू विधी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,यशवर्धन वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय शिवरात्रि केशरवानी, अध्यक्ष अलगराम साहू, जिला मंत्री श्रीमती चंचला देवी महिलाने पुर्व महामंत्री द्वय दुर्गेश केशरवानी,महेत्तर साहू, मण्डल महामंत्री रेशम कुर्रे, अब्बास खान, मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम बंजारे, गोवर्धन साहू , जितेन्द्र साहू, मंडल मंत्री कार्तिकेश्वर यादव,छगन लाल साहू,रामनाथ साहू,कौशल अग्रवाल,दौलत साहू, ईश्वरी जायसवाल,रघु मानिकपुरी, भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ललिता निराला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहर साय विजय, तोषण साहू,किंकर कुर्रे, श्रीमती अगर बाई बंजारे ,लेखसिंग रात्रे, चितरंजन साहू, मोती दास वैष्णव ,लालू शर्मा, नारायण साहू,चितरंजन रात्रे, मयंक अग्रवाल, देवेश साहू,अखिलेश केशरवानी, रामकरण भारद्वाज,खीकराम भारद्वाज,गोलो साहू,घासी यादव,अभिषेक टाण्डेल, दुर्गेश यादव,राजू निराला, मनोज कुर्रे उमाशंकर साहू, प्रदीप साहू, महेंद्र खट्कर, प्रिंस बारेठ, सुजल नारंग, सलीम यादव, भारत साहू , श्रीमती कुमारी वैष्णव, श्रीमती वैशाली साहू, श्रीमती गंगा साहू सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news