महासमुन्द
10 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव
24-Sep-2021 7:21 PM
महासमुंद, 24 सितम्बर। दो दिन पहले बागबाहरा ब्लॉक ग्राम बकमा हाई स्कूल के पांच छात्र-छात्राएं पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से स्कूल में पढऩे वाले अन्य बच्चों के साथ उनके परिजनों का कोविड जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में एक छात्रा की मित्र 10 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आई है। गुरूवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह गुरूवार को बागबाहरा ब्लॉक में कुल 3 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक बकमा, एक लिटियादादर और एक बस्ती बागबाहारा निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान दो संक्रमित मिले थे। डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि जिले में कुल 3 केस गुरूवार को मिले हैं। ये सभी बागबाहरा ब्लॉक से ही हंै।