महासमुन्द
फिट इंडिया फ्रीडम रन शनिवार को
24-Sep-2021 7:23 PM
महासमुंद, 24 सितम्बर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय सेवा योजनाए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 25 सितंबर को मिनी स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6.30 बजे आयोजन शुरू होगा। कार्यक्रम में महासमुंद के सांसद चुन्नी लाल साहू, विधायक विनोद चंद्राकर और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उक्त फ्रीडम रन मिनी स्टेडियम से शुरू होकर कचहरी चौक, अंबेडकर चौक, विठोबा टॉकीज महामाया मंदिर, गांधी चौक से वापस नेहरू चौक, कचहरी चौक होते हुए मिनी स्टेडियम में समाप्त होगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में फि टनेस को बढ़ावा देना है।