धमतरी

अंतर्कलह और भाजपा के तेज आक्रमण से डगमगाई भूपेश सरकार - रमन
25-Sep-2021 4:58 PM
अंतर्कलह और भाजपा के तेज आक्रमण  से डगमगाई भूपेश सरकार - रमन

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नगरी, 25 सितंबर।
प्रदेश भाजपा के 2 शीर्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नेता द्वय के स्वागत हेतु शुक्रवार शाम जिला भाजपा कार्यालय में जिले के सभी प्रमुख नेतागण उपस्थित हुये। 

दोनों नेताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के बाहर वृक्षारोपण किया तत्पश्चात जिले के प्रमुख नेताओं से चर्चा की। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिले के पदाधिकारियों ने रमन सिंह एवं कौशिक जी के समक्ष आग्रह किया धमतरी जिले में संगठन के विस्तार को देखते हुये पार्टी के लिये नये जिला कार्यालय भवन की आवश्यकता है। इस पर नेता द्वय ने प्रस्ताव बना कर प्रेषित करने की बात कही तथा आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल की जायेगी। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिले के महामंत्री कविन्द्र जैन एवं प्रकाश बैस ने रमन सिंह एवं धरम कौशिक का खुमरी पहना कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये डॉ रमन सिंह ने कहा कि छग की भूपेश सरकार आपसी अंतर्कलह और भाजपा के तीखे आक्रमण से डगमगाई हुई है। 
ढाई-ढाई साल के समझौते वाली सरकार को लेकर पिछले कई महीनों से भ्रम की स्थिति में है। सरकार का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। अपराध का ग्राफ तेजी से बढऩे लगा है। विकास के कार्य रुके हुए हैं। धर्मांतरण गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। दूसरी तरफ भाजपा अपने राजनैतिक कार्यक्रमो के साथ साथ सेवा एवं समर्पण अभियान प्रदेश भर में चला रही है। मोदी जी के जन्मदिन से लेकर पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती को राज्य भर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। 

रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, टीकाकरण अभियान से लेकर स्वच्छता अभियान तक गांव गांव तथा मोहल्लों में चलाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में छग की जनता प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये आभार प्रकट कर रही है। 

रमन सिंह एवं धरम कौशिक ने भी सभा हाल में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री जी को उनके कार्यों के लिये धन्यवाद किया। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं विधायक रंजना साहू ने जिला कार्यालय पहुंचने पर नेता द्वय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कविन्द्र जैन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रकाश बैस ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा, इंदर चोपड़ा, पिंकी शाह, शिवराज शाह, डॉ एन पी गुप्ता, निर्मल बरडिया, अर्चना चौबे, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, प्रीतेश गांधी, रघुनंदन साहू, महेंद्र पंडित, हेमलता शर्मा, चेतन हिंदुजा, श्यामा साहू, प्रेमलता नागवंशी, ऋषभ देवांगन, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, टेलेश्वर ठाकुर, बीथिका विश्वास, विजय मोटवानी, दमयंतिन साहू, खूबलाल ध्रुव, दयाराम साहू, हेमंत माला, दिनेश्वरी नेताम, अवनेंद्र साहू, कीर्तन मीनपाल, निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, दीपक गजेंद्र, प्राची सोनी, रितेश नेताम, सरिता असाई, मिथिलेश सिन्हा, श्यामा साहू, इकबाल खोखर, महेन्द्र नेताम, मोनिका देवांगन, सुशीला तिवारी, दमयंतिन गजेन्द्र, उषा कौशिक, रेशमा शेख, सुशीला नाहर, रोहिताश मिश्रा, अविनाश दुबे, बसंत गजेंद्र, अमित अग्रवाल, पवन गजपाल, संतोष तेजवानी, गोविंद ढिल्लन, देवेश अग्रवाल, दौलत वाधवानी, हर्ष अग्रवाल, आकाश गुप्ता, रिक्की गंगवानी, मनीष असवानी, केशव साहू, शिवप्रसाद साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news