महासमुन्द
एसपी के वाहन चालक को अज्ञात वाहन ने ठोका
25-Sep-2021 5:25 PM
महासमुंद, 25 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना में चालक को चोटें आई है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वार्ड क्रमांक 3 ईमलीभाठा निवासी सुरेश पुलिस कप्तान का वाहन चालक है। बीते 29 जून की रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया। इससे उसे चोटें आईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज पूरा होने के बाद 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई।