गरियाबंद

सामूहिक श्रीमद भागवत कथा तर्पण शुरू
26-Sep-2021 4:44 PM
सामूहिक श्रीमद भागवत कथा तर्पण शुरू

छुरा, 26 सितंबर। पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा तर्पण का आयोजन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जा है। नगर के हृदय स्थल मानस  मन्दिर  में श्राद्ध पर्व के अवसर पर नगर के वरिष्ठ जनो द्वारा पितरों के निमित्त सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा तर्पण का आयोजन किया जा रहा हैं।  

संत पवन दीवान के कृपा पात्र शिष्य पंडित त्रिभुवन महाराज  बारुला, फिंगेश्वर वालेजी  के सानिध्य में  25 सितंबर दिन शनिवार शाम 4 बजे जल यात्रा निकली एवं गोकर्ण पूजा, भागवत स्थापना बेदी स्थापना की गई  वहीं, 26 सितंबर रविवार को कथा प्रारंभ हुआ।  27 सितंबर दिन सोमवार सती चरित्र, ध्रुव चरित्र ,भरत चरित्र , 28 सितंबर दिन मंगलवार अजामिल चरित्र, भक्त प्रहलाद चरित्र ,नरसिंह अवतार ,29 सितंबर बुधवार समुद्र मंथन, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, दही लूट, 30 सितंबर गुरुवार बाल लीला, वृंदावन  गमन, 56 भोग, रुक्मणी विवाह, 1 अक्टूबर 16108 रानियों का विवाह, सुदामा चरित्र, 2 अक्टूबर श्री कृष्ण परमधाम की कथा, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, शोभा यात्रा, 3 अक्टूबर रविवार दोपहर 1:00 बजेपूर्णाहुति, गीता प्रवचन एवं भंडारा प्रसाद होंगे, परायण सुबह 8.00 बजे , कथा समय दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी, परायण कर्ता पंडित यगेष प्रसाद पांडे मानस मंदिर  होंगे एवं पूजा प्रतिनिधि प्रहलाद पटेल, काजल पटेल, रेखचन्द देवांगन, शकुंतला देवांगन, ओम प्रकाश यादव, राधिका यादव होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news