जान्जगीर-चाम्पा

रक्तदान शिविर में सांसद व भाजपा जिला अध्यक्ष का होगा आगमन
26-Sep-2021 4:59 PM
रक्तदान शिविर में सांसद व भाजपा  जिला अध्यक्ष का होगा आगमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सक्ती, 26 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जांजगीर चांपा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर नगर मंडल सक्ती  में सोमवार को  सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्थान सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में आयोजित किया गया है। 

भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से है उन्होंने आम लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अपना रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम में  गुहाराम अजगले सांसद, कृष्ण कान्त चंद्रा जिलाध्यक्ष भाजपा , विशेष अतिथि डॉ.देवेन्द्र कुमार कश्यप  प्रदेश सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ,  कन्हैया गोयल जिला महामंत्री भाजपा, खिलावन साहू , जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ. संतोष मोदी जिला संयोजक, डॉ.सुरेश कुमार देवांगन  जिला प्रभारी एवं सह संयोजक, डॉ. धिरेद्र खूँटे सह संयोजक , डॉ. उदयशंकर देवांगन जिला सह प्रभारी, सहयोगी सक्ती नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनुप अग्रवाल ,  राम अवतार अग्रवाल ,  चितरंजय पटेल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

सांसद के आगमन पर उठ सकती है यह प्रमुख मांग
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से सांसद गुहाराम अजगल्ले के सक्ती आगमन के दौरान सक्ती में ब्लड बैंक की स्थापना के साथ-साथ सक्ती के रेलवे स्टेशन में एक नंबर प्लेटफार्म की समस्या से लेकर रेलवे कीऔर अन्य समस्याओं राष्ट्रीय राजमार्ग शहरी क्षेत्र एप्रोच सडक़ मार्ग की दयनीय हालत से निजात दिलाकर नवीन नवीन सडक़ मार्ग को जल्द बनाने की मांग उठ सकती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news