रायगढ़

सडक़ों के गड्ढे व अमृत मिशन से हुए गड्ढे बन रहे शहरवासियों के लिए जानलेवा-उमेश अग्रवाल
26-Sep-2021 5:06 PM
सडक़ों के गड्ढे व अमृत मिशन से हुए गड्ढे बन रहे शहरवासियों के लिए जानलेवा-उमेश अग्रवाल

आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रख रही कांग्रेस की निगम सरकार

रायगढ़, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि अमृत मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे अब शहरवासियों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहे है। आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं घट रही है और निगम सरकार सोई हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि अमृत मिशन के तहत खोदे गए इन गड्ढों को भरने में भी निगम सरकार दोहरी नीति अपना रही है। जहां शहर के मध्यमवर्गीय परिवार निवास करता है, उन क्षेत्रों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे। आमजनों की तकलीफ से एक तरह से कांग्रेस की निगम सरकार ने किनारा ही कर लिया है। एक ओर प्रदेश सरकार गरीबों को उनके कब्जे की जमीन से बेदखल कर उसे नीलाम कर पैसे वालों को बांट रही है, जिससे गरीब जनता में हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनाने में इन सामान्य एवं गरीबों का भी तो सहयोग मिला होगा फिर क्यूँ ये कांग्रेस सरकार इनके प्रति निरंकुश बनी हुई है।

निगम की सत्ता में बैठे उच्च पदाधिकारी आज स्वयं के शीतयुद्ध से परेशान हैं, वो भला जनता की तकलीफ को कैसे समझे। जो खुद की कलह को दूर नहीं कर पा रहे, वो भला क्या संवारेंगे मेरे शहर की तस्वीर। प्रशासनिक उदासीनता एवं अकुशल नेतृत्व के कारण आज हमारे शहर की तस्वीर बद से बदतर होते जा रही है, जिससे शहर का आम नागरिक के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।

उमेश अग्रवाल ने निगम सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 10 दिनों में शहर के गड्ढे एवं शहर के अधिकांश मुख्य मार्गों के गड्ढे नहीं भरे गए तो जिला भाजपा सडक़ पर उतरकर आम जनता से भीख मांगकर शहर सरकार को देकर रोड बनवाने की गुहार लगाएगी।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news