गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
26-Sep-2021 5:21 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

नवापारा-राजिम, 24 सितंबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल के तत्वावधान में राजिम के रेस्ट हाउस में मनायी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रभारी निरंजन सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित थे। 

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पं. जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए नमन किया गया। सांसद श्री साहू ने उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पं. जी देश में एकात्मक मानववाद की विचारधारा को हमेशा तवज्जो दिया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, जिला मंत्री महेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, भाजपा नेत्री पूर्णिमा चंद्राकर, अनिता यादव, खुशी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news