महासमुन्द

धरमदास महिलांग का निधन
26-Sep-2021 5:59 PM
धरमदास महिलांग का निधन

महासमुंद, 26 सितंबर। जिले की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य धरमदास महिलांग (बाबूजी) का आज शाम निधन हो गया। इस खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। राजनीतिक गलियारे में बाबू जी से बहुत लोगों ने बहुत कुछ सीखा है।

 

जानकारी मिली है कि स्थानीय आरएलसी अस्पताल में शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका

अंतिम संस्कार 27 सितंबर को सुबह 11 बजे गृह ग्राम जोबा (तुमगांव) में होगा।
 
वे नगर पालिका परिषद महासमुंद में विपक्ष की नेता और पूर्व नपाध्यक्ष राशि महिलांग के ससुर तथा त्रिभुवन महिलांग के पिता थे। आरएलसी अस्पताल के डॉ. मंजीत चंद्रसेन के मुताबिक श्री महिलांग का निधन ह्रदयघात से हुुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news