कांकेर

छेडख़ानी प्रकरण वापस लेने धमकाया
26-Sep-2021 9:43 PM
   छेडख़ानी प्रकरण वापस लेने धमकाया

ओडिशा से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 26 सितंबर। कांकेर पुलिस ने छेडख़ानी के मामले में महिला को गवाही बदलने एवं प्रकरण वापस लेने हेतु धमकी देने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार थाना कांकेर क्षेत्र की रहने वाली एक प्रार्थिया ने आरोपी देवी प्रसाद पटनायक के विरुद्ध छेडख़ानी का मामला जगदलपुर थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी देवी प्रसाद पटनायक (34) जयपटना ओडिशा का निवासी है। छेडख़ानी का मामला जगदलपुर न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थिया कांकेर वापस आकर रहने लगी थी। आरोपी छेडख़ानी के मामले में जगदलपुर जेल से जमानत पर रिहा हो चुका है। रिहा होने के बाद आरोपी प्रार्थिया को उक्त मामले में गवाही बदलने व प्रकरण वापस लेने का दबाव बना रहा था व मामला वापस लेने धमकी भी दे रहा था  प्रार्थिया परेशान होकर थाना कांकेर में जनवरी 2021 में रिपोर्ट कराई थी।

महिला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था।  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कांकेर से पुलिस टीम जयपटना जिला कालाहाडी ओडिशा फरार आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया गया था। 

थाना कांकेर की पुलिस टीम आरोपी को कालाहांडी ओडिशा से कल शाम लेकर आई। आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी  को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर से न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेज दिया गया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news