गरियाबंद

भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात
27-Sep-2021 4:50 PM
भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात

राजिम, 27 सितंबर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए राजिम में भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में उनके शो रूम विकास एग्रो राजिम में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद थे। श्री साहू ने कार्यकर्ताओं और श्रोताओं को बताया कि प्रधानमंत्री  ने मन की बात में कहा कि हैंडलूम व अन्य कुटीर उद्योग लोगों के रोजगार का बड़ा जरिया बन रहे है। सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जरूर करना चाहिए। इससे एक स्वस्थ व सुंदर समाज के परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटी- छोटी बातें ही हमें बड़ा बनाती है। कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को टीकाकरण कराने को लेकर सजग किया। सांसद जी ने प्रधानमंत्री के संदेश सुनने के बाद उपलब्धियों पर चर्चा की। इस अवसर पर रामकुमार साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रिकेश साहू, जेंजरा सरपंच महिला मोर्चा राजिम मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती हीरामणि साहू, अजय पटेल, मोहित साहू सहित श्रोतागण, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news