गरियाबंद
राजिम, 27 सितंबर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू रविवार को राजिम और धमतरी जिला के दौरे पर थे। श्री साहू राजिम में भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल के शो रूम विकास एग्रो पहुंचे। श्री अग्रवाल ने सांसद श्री साहू का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने शो रूम में कृषि यंत्रों की जानकारी ली।
श्याम अग्रवाल ने सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि उनके शो रूम में नागर, केजव्हील, थ्रेसर, रोटोवेटर ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि उपकरणों के समान उपलब्ध है, जो किसानों को उचित मूल्यों में प्रदान की जाती है। सांसद ने श्याम अग्रवाल को शुभेच्छा देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि कानून बिल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल ने सांसद चुन्नीलाल साहू को ट्रेक्टर का मोमेन्टों प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, महिला मोर्चा अंजू नायक, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, रिकेश साहू आदि उपस्थित थे।