गरियाबंद

कांग्रेस सेवादल का झंडा वंदन कार्यक्रम
27-Sep-2021 5:10 PM
कांग्रेस सेवादल का झंडा वंदन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नवापारा-राजिम, 27 सितंबर।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महीने के अंतिम रविवार 26 सितम्बर को नवापारा में झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, जिला अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा के निर्देश पर किया गया। मौके पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान का वंदन किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से सत्यानंद पेंटर, मेघनाथ साहू, रतिराम साहू, चतुर जगत, बीरबल सिंह, विक्रम भोई, रामकुमार शर्मा, अजय साहू, रामा यादव, अमर सिंह, लीला राम साहू, देवा सोना, प्रभात जगत, मुरली कंपान, राजेश कंपान, पुरुषोत्तम जगत, हरीश कंपान, अकाश सोना, टोबो तांडी आदि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम भावी पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जगाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news