दुर्ग

नवरात्रि की तैयारी जोरों पर
27-Sep-2021 6:53 PM
   नवरात्रि की तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 सितंबर। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति अपना 54वां वर्ष मनाने जा रही है जिसमें समिति द्वारा प्रशासन की गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की जा रही है।

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस बार दर्शनार्थियों के लिए मंदिर रुपी भव्य पंडाल बंगाली कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है साथ ही प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मां भगवती की प्रतिमा नागपुर के कलाकार गायकवाड जी द्वारा बनाई जा रही है लाइट की अद्भुत साज सज्जा की जाएगी एवं माता भगवती का भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया जाना ये सारे विषय आम बैठक में तय किये गये है। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति 7 अक्टूबर को बाजे-गाजे के साथ मां भगवती की प्रतिमा गंजपारा भ्रमण कराते हुए मंडी प्रांगण में विराजमान करेगी जिसमें समिति आप सभी को सादर आमंत्रित भी करती है।

समिति द्वारा बैठक के समापन पुर्व समिति के जो सदस्य एवं उनके परिजन देवलोक गमन किए हैं उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की गई

बैठक में मुख्य रूप से समिति के  कमलनारायण रूंगटा संतोष रूंगटा महेन्द्र सेक्सरिया संजय रूंगटा चतुर्भुज राठी राधेश्याम शर्मा कृष्णाकांत दुबे महेश टावरी अशोक राठी विमलेश रूंगटा मुरारी भुतडा संजय खंडेलवाल प्रवीण बाघमार विनित जैन हरिश अग्रवाल राजेंद्र फोफलिया शरद राठी शंकर अग्रवाल नवल अग्रवाल शैलेश तिवारी नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर जैन महासचिव किशोर रूंगटा कार्यकारि अध्यक्ष विकेश मिश्रा कोषाध्यक्ष मुकेश राठी महेंद्र गांधी रेखचंद टावरी प्रवीण अग्रवाल संजय गर्ग संजय राठी दिलीप गुप्ता राजेश कटारिया राजेश श्री श्रीमाल संजय गर्ग राकेश सकलेचा सतबीर शर्मा गणेश अग्रवाल राजीव अग्रवाल रवि पिडियार विवेक मिश्रा बंटी शर्मा अमित यादव ऋषि साहू कृष्णा यादव जितेंद्र राठी अतुल यादव राहुल शर्मा राज कुमार राहुल साहु आदित्य शर्मा पंकज अग्रवाल मोनु नामदेव मनोज शर्मा उपस्थित थे।

समिति के वर्ष 2021-22 हेतू नविन दायित्व पर अध्यक्ष किशोर जैन महासचिव किशोर रुंगटा कार्यकारी अध्यक्ष विकेश मिश्रा कोषाध्यक्ष मुकेश राठी बनाए गये है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news