बस्तर

प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
27-Sep-2021 8:51 PM
प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता जरूरी- गणेश शंकर

जगदलपुर, 27 सितंबर। सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया, जिसमें प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग कम से कम किये जाने की शपथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली।

भाजपा जिला कार्यालय में आज पर्यावरण सरंक्षण के विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें भारत सहित छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक मुक्त करने व इस पुनित अभियान में आमजन को जोडऩे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यावरण कार्यक्रम गतिविधि प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान में जनसेवा से जुड़े अनेकों कार्य सतत् किये जा रहे हंै। पर्यावरण की सुरक्षा आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प उठाया है। इस पावन मुहिम में भाजपा के कार्यकर्ता संकल्प के साथ आगे आये और आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के अभियान में जोड़े। समूचे विश्व में प्रतिदिन 10 लाख टन कचरा निकलता है, जिसमें 60 फीसदी प्लास्टिक का कचरा होता है। यह आंकड़े भयावह हैं, आज से ही हम भारत को प्लास्टिक से मुक्त कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता तनमन से जुटे हुये हैं। जनसेवा के कार्यों के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी भाजपा के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएं व प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत देश के सपने को साकार करें। अनिल लुंक्कड़ ने भी पर्यावरण के संबंध में बैठक में जानकारी दी।
 
बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर आधारित वृतचित्र एवं फोटो प्रदर्शनी भी कार्यकर्ताओं को दिखायी गयी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डे ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, बैदुराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, राजेन्द्र बाजपेयी, अश्वनी कुमार सरडे, सुरश्ेा गुप्ता, मनोहरदत्त तिवारी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा,आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, रामकुमारी यादव, किरण सेन, महेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, प्रमिला कपूर, कृष्णा राय, निलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, अलका सेंगर, राजेन्द्री महाराणा, रीता वैश्य, राधा वडडे, शशिनाथ पाठक, विनायक गोयल, मनोज पटेल, सूर्यभूषण सिंह, श्रीपाल जैन, आशुतोष आचार्य, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग, विनोद पाण्डे, अतुल सिम्हा, योगेश मिश्रा, अनुप जैन, सतीश बाजपेयी, दिगम्बर राव, नरेन्द्र पानीग्राही, पी.लोकेश्वर, निर्मल पानीग्राही, तपन राय, संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, शैलेश कुमार, अभिषेक तिवारी, सूरज मिश्रा, अनिमेष चैहान, लक्ष्मण झा, मोतीराम बघेल, अभय दीक्षित, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, राजेश दास, प्रदीप देवागंन आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news