कोरिया

कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं- अंबिका
29-Sep-2021 5:29 PM
कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं- अंबिका

पहुंचविहीन गांव पहुंचकर मदद का दिया भरोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 29 सितंबर।
कोरिया जिले के खडग़वां ब्लॉक के बचरापोड़ी में समीक्षा बैठक संसदीय सचिव व क्ष़ेेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव की उपस्थिति में आयोजित की गयी थी, जिसमें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव सिंह काजू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव का स्वागत किया। श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है, जिला प्रशासन आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे लाना है, हर कार्यकर्ता हमारे लिए सम्मानीय है। शासन की योजनाएं सीधे लोगों को लाभ दे रही है। जो इससे छूट रहे हैं, उन्हें हमको जोडऩा है। वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव सिंह काजू ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। 

कार्यक्रम के बीच में कई महिलाओं व पुरूषों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं भी विधायक के सामने रखी। जिस पर विधायक द्वारा तत्काल समस्याओं का निराकरण किया गया व कुछ समस्याओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने की बात कही गयी। 

बैठक में बृजवासी तिवारी, रामकृष्ण साहू, बचरापोड़ी ब्लाक प्रभारी नागेश्वर यादव, ब्लाक अध्यक्ष लवकुश साहू, जिला महासचिव प्रज्ञानंद साहू, रामसजीला यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष गीता सिंह, उपाध्यक्ष छविशंकर एवं ब्लाक व बूथ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पहुंचविहीन क्षेत्र में पहुंचीं संसदीय सचिव, सडक़ व अन्य सुविधाएं जल्द मिलेंगी
भाजपा शासनकाल के दौरान इंदरपुर के कांसीडांड में पहुंचविहीन एवं जर्जर रास्तों के बीच उबड़-खाबड़ रास्तों में न कोई मंत्री न कोई विधायक इस क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पहुंचे, पर पहली बार संसदीय सचिव व विधायक बैकुंठपुर अंबिका सिंहदेव क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंची। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा करमा नृत्य से संसदीय सचिव का स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। 

ग्रामीणों ने बताया कि कैसे वहां के निवासी पंचायत भवन व उचित मूल्य दुकान जाने के लिए 20 किमी का लंबा सफर करते है। इस रास्ते में 7 किमी में तो सडक़ बहुत ही खराब है, जिस कारण उन्हें पंचायत व सोसायटी जाने में बहुत दिक्कत होती है जिस पर जल्द से जल्द 7 किमी सडक बनाने अस्थाई सोसायटी व सौर उर्जा लाईट लगवाने की बात संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news