दन्तेवाड़ा
संतानों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत
02-Oct-2021 9:30 AM
बचेली, 1 अक्टूबर। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गुरुवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सपंन्नता के लिए यह व्रत करती हैं।
इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश पांडे के द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया। पंडित ने बताया कि मातृशक्तियों के द्वारा सप्तमी तिथि की संध्या से अन्नजल त्यागकर 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हंै। अष्टमी के दिन मां दुर्गा और राजा जीमूतवाहन की पूजा जाती है। संतान की दीर्घायु एवं उन्नाति के लिए यह व्रत रखा गया।