धमतरी

बुजुर्गों का सम्मान
02-Oct-2021 5:06 PM
बुजुर्गों का सम्मान

नगरी, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा नगरी के बेलरगांव जोन के तत्वाधान में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह ग्राम बेलरगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील संरक्षक के.एस. श्रीमाली, अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ए.एल. बनपेला ने की। विशेष अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच उमेंद्र कुमार मरकाम, प्राचार्य के.एन.पाण्डे, दउवा लाल देवांगन, जयराम सिंह सोम, जे.व्ही .नाग, बृजलाल सार्वा, पी.आर. चंद्रवंशी, के.एल. सिन्हा एवं डोमार सिंह साहू उपस्थित थे।

अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया भर में हो रहे वृद्धजनों एव़ं उम्रदराज लोगों के साथ हो रहे भेदभाव, अपमानजनक व्यवहार, उपेक्षा और अन्याय पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन विशेषकर कई स्वयंसेवी संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देश-भर में वृद्धजनों के साथ हो रहे अन्याय को सबके सामने रखकर लोगों में उनके प्रति सम्मान को जगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाती है। कार्यक्रम में 80 वर्ष का उम्र पुरा करने वाले पेंशनरों एवं नए पेंशनरों का वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में आयोजक समिति के संरक्षक अमर सिंह कश्यप, बेलरगांव जोन के अध्यक्ष एल.एल.नाग, सचिव सोमनाथ कंवर, कोषाध्यक्ष सियाराम साहु, के अलावा भगवती सोरी, गीतादेवी ठाकुर, मोहनलाल साहू, के.बी. देव, पवन कुमार साहू, अर्जुन साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रुपसिंह धु्रव ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news