कोरिया

वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने जगदेव
03-Oct-2021 8:25 PM
 वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने जगदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया) 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने जगदेव सिंह बने। मतगणना में विद्याभूषण मरकाम को 110 वोट जबकि जगदेव सिंह को 191 वोट मिले। एक वोट रिजेक्ट हुआ।

रविवार को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। कुल 323 मतदाता में 302 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष के पद के लिए दो प्रत्याशी रहे। विद्याभूषण मरकाम और जगदेव सिंह के बीच हुआ मुकाबला। तीन निर्वाचन अधिकारी में 2 रायपुर से आए 1 कोरिया से थे, तीनो की देखरेख में चुनाव हुआ सम्पन्न। मतदान सुबह 9 से 4 बजे तक चला।

कोरिया जिले के कोरिया वन मंडल, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कुल 17 रेंजर में 14 प्रभारी रेंजर ने अपने मत का प्रयोग किया।  बिना किसी फ़ोर्स के शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष का चुनाव वन विभाग के गेज स्थित विश्राम गृह में हुआ है। शाम 4 बजे तक मतदान के बाद मतों की गिनती हुई।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के पद के लिए बीते कई दिनों से जोर आजमाइश जारी थी। तीन अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी व चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में सुबह 9 बजे मजदान शुरू हुआ। जिला अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान थे। दोनों मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से है, वर्तमान अध्यक्ष विद्याभूषण मरकाम और जगदेव सिंह के बीच मुकाबला हुआ। वन कर्मचारी संघ के लिए जिले के कोरिया वनमंडल, मनेन्द्रगढ़ वनमंडल और गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थ कर्मचारी मतदान में हिस्सा लिए।

जोर आजमाईश जारी रही

एक ओर मतदान हो रहा था, तो दूसरी ओर मतदान करने आने वाले कर्मचारी को अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में करने के लिए काफी जोर आजमाईश देखी गई, जो भी आ रहा था उसे मुख्य द्वार से ही इशारा करके मत देने को कहा जा रहा है। हलांकि कई पदाधिकारियों को कहना है कि जिसका जो भी मन में बैठ गया वो उसी हिसाब से मत देगा। जबकि चुनाव पूर्व कई दिनों से कर्मचारियों को पक्ष में मत देने का प्रचार जारी था, प्रचार के लिए डोर टू डोर का तरीका ही देखा गया।

कई रेंजर भी हंै मतदाता

कोरिया जिले के वन विभाग के दो वनमंडल और एक पार्क में सिर्फ 3 रेंजर पदस्थ है, जबकि कुल 17 परिक्षेत्र है, कोरिया वनमंडल बैकुंठपुर में 6 परिक्षेत्र, मनेन्द्रगढ में 6 और गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में 5 परिक्षेत्र है, जिसमें 14 डिप्टी रेंजरों के पास रेंजर का प्रभार है, जो कि वन कर्मचारी संघ के सदस्य है। ऐेसे में सभी के सभी मतदान देने पहुंचें। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news