जान्जगीर-चाम्पा

विकास के नाम पर भाजपा पूरी तरह से फेल-चरणदास महंत
03-Oct-2021 8:32 PM
विकास के नाम पर भाजपा पूरी तरह से फेल-चरणदास महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सक्ती, 3 अक्टूबर। जिला गठन की घोषणा के पश्चात पहली बार हुए बूथ सेक्टर जोन के पुनर्गठन में भारी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ चरणदास महंत गदगद हुए।

 विधानसभा स्तरीय बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन हेतु महात्मा गांधी  के 153 वीं जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल के व्यावसायिक फर्म  स्थित वंदना एग्रो ट्राली शो रूम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के  मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

  ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर को बूथ, सेक्टर, जोन स्तरीय बैठक व पुर्नगठन के लिए प्रभारी शिव बालक कौशिक की उपस्थिति में हुआ। वहीं कार्यक्रम की शुरुवात में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा की गई व महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के  लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा कहती है कि 70 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया मैं आज इस मंच से भाजपा को बताना चाहता हूं कि जो आप देश के धरोहरों को बेच रहे हैं। उन सबको कांग्रेस शासन में ही बनाया गया था।

डॉ. महंत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ बेचना आता है और कुछ नहीं, विकास के नाम पर भाजपा पूरी तरह से फेल है। वहीं छत्तीसगढ़ को लेकर डॉ महंत ने कहा कि नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया और प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत प्रमोद कुमार जोगी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को जीवनदायिनी नहर की सौगात दी आज नहर के माध्यम से हमारे छत्तीसगढ़ के किसान गर्मी के मौसम में भी फसल ले रहें है।

डॉ.महंत ने आगे कहा कि 2018 में पूरे 15 साल बाद कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई और किसानों के हित व प्रदेश के विकास में काम करना प्रारंभ की। भाजपा पूरे 15 साल सिर्फ सत्ता का सुख ही भोगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आने से किसानों का ऋण माफ हुआ, किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रु धान का मूल्य दिया जा रहा है। सडक़ों का जाल फैलाया जा रहा है, पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत बेहतर कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने जो कांग्रेस पर भरोसा जताया है उसका हम कांग्रेसी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं। आज आप कांग्रेस के सभी नींव कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है कि आने वाले समय मे भी हम छत्तीसगढ़ में सम्पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएंगे।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में बैठक प्रभारी शिव बालक कौशिक द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में प्रदेश में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में  है और इस मजबूती को हमें लगातार बरकरार रखना है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में बूथ, सेक्टर और जोन स्तरीय बैठक कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें और अधिक ताकत और उमंग से काम करना है और अपने प्रदेश में फिर से कांग्रेस का परचम लहराना है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने सभी मंचासीन अतिथियों का अभिवादन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से  कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत, सूरज महंत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अर्जुन तिवारी सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जांजगीर-चांपा गणेश भगवान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश शर्मा आभास बोस,  पार्षद ईश्वर लोधी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया कंवर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम पांडे वरिष्ठ कांग्रेसी यशवंत चंद्रा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिगम्बर चौबे ,  महबूब भाई, कमल शर्मा,  विकास नायक, पिन्टू ठाकुर, सोनू कुरैशी, राजीव जायसवाल, हेमंत डनसेना, रथलाल पटेल अधिवक्ता, विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, अलका जायसवाल, जाहिर अली, पार्षद रामसंजीवन देवांगन, पूर्व पार्षद संतोष सोनी लाला, विजय बाहदुर गहरवाल, तुषार जायसवाल, शिवम चंद्रा जेठा, संतोष चौहान सरपंच बैलाचुआ, , शाक्षी बंजारे जिला पंचायत सदस्य, रुखसाना खान, लक्ष्मीना कंवर, नारायण सिदार, जिवेंद्र राठौर पिन्टू सरपंच, धर्मेंद्र सिंह जनपद सदस्य, किरण श्याम देवांगन एल्डरमेन श्रीमती हाजरा बेगम यशवंत साहू सरपंच, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्त गिरधर जायसवाल ने किया।

एल्डरमेन मनबोध  यादव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

जहां एक ओर बूथ सेक्टर एवं जोन स्तर के पुनर्गठन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थिति से खुशी का माहौल था वही अचानक एल्डरमेन मनबोध यादव के असामयिक निधन की खबर से वहां उपस्थित कांग्रेसी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मायूस हो गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हमारे अच्छे कार्यकर्ता थे उनके असामयिक निधन पर हमें बहुत दुख हुआ है उनके परिवार को भगवान दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news