जान्जगीर-चाम्पा

प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा गणना की मांग
04-Oct-2021 6:19 PM
प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा गणना की मांग

गांधी जयंती पर टीचर्स एसो. ने किया सत्याग्रह कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 4 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 2 अक्टूबर को शैक्षणिक जिला-सक्ती संघ के द्वारा गणेश बंध उद्यान में सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया।
प्रांतीय प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला व ब्लॉक के पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर फूलमाला के साथ पूजा-अर्चना के बाद आस-पास की साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश देते हुए पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में बताया कि जन घोषणा पत्र में क्रमोन्नति वेतनमान,पदोन्नति, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षक (पं./न.नि.) संवर्ग के समय मृतक के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने,पुरानी पेंशन बहाली,11प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता, वर्तमान मूल वेतन पर 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता सहित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

इसके साथ ही गीत-संगीत कार्यक्रम में मीना मरावी,रानी दुबे,अजय कटकवार, साहिल सिंह,गब्बर सिंह सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन-कीर्तन का मनमोहक ढंग से प्रस्तुति दिया गया। 
सत्याग्रह कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी विकास तिवारी व प्यारे लाल साहू,जिलाध्यक्ष-बी.एस.बनाफर, जिला सचिव-शैलेश कुमार देवांगन,ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती-महेन्द्र कुमार राठौर, जैजैपुर-लोचन प्रसाद चन्द्रा,मालखरौदा- कुलदीप कुर्रे,महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर,यशवंत सिंह राठौर,संतोष देवांगन, रानी दुबे,मीना मरावी,मनीषा भारद्वाज, ममता साहू,प्रिया दुबे, निर्मला पटेल,श्याम कुमारी राय,मीरा देवांगन,अल्का कंवर, केशरिया पटेल, सविता कुजूर,रामेश्वरी सिदार,नारायण प्रसाद साहू,सुरेश कुमार मरावी,मनोज कुमार राठौर,अनिल कुमार राठौर, नंदकिशोर नौरंगे,साहिल सिंह, संजीव राठौर,राजा राम कश्यप,सुरेश श्रीवास,अकलेश नवलाकर,मदनमोहन जायसवाल,प्रशांत नेताम,सुरेन्द्र राठौर, ताम सिंह गोंड़,शिव सिंह कंवर, उमाशंकर राठौर,जैन सिंह कंवर,अनिल साहू, भगवान सिंह खैरवार,अजय कटकवार, गब्बर सिंह सिदार,चन्द्रभूषण देवांगन, नारायण सिंह उरांव,रामनरेश तम्बोली, भोलेनाथ उरांव,कामेश्वर गबेल,शिव कुमार सोनवानी,सुरेन्द्र कुमार राठौर,डायमेन्द्र पटेल,अशोक कुमार कंवर,चितेश्वर साहू, आर.के.सिंह, भागीरथी चन्द्रा,रामेश्वर तिवारी,नेतराम चन्द्रा,पंच राम कर्ष,शिव कुमार देवांगन, राजेश्वरी चन्द्रा,रेखा पात्रे,बी.एन.चन्द्रा, चित्रसेन दिनेश,सुनील चंद्रा, ईश्वर लाल निराला,सहादुर सुमन, अरविंद गबेल,चेतन कुमार पटेल, महेश्वर पटेल,अणेश्वर प्रसाद रात्रे,योगराज भगत, योगेश सोनी सहित शिक्षक गण शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news