कोरिया

चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाने क्रमिक भूख हड़ताल जारी
05-Oct-2021 5:35 PM
चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाने क्रमिक भूख हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 5 अक्टूबर।
जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति क्रमिक भूख हड़ताल 17 सितंबर से लगातार वचनबद्ध होकर चिरमिरी शहर के अस्तित्व की लड़ाई में चिरमिरी नगरवासियों को देखा जा रहा है एवं सफलतापूर्वक इसका संचालन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के समस्त समाजों और आम नागरिकगणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इसी क्रम में 5 अक्टूबर मंगलवार को संघर्ष समिति के मंच में क्रमिक भूख हड़ताल को जारी रखते हुए चिरमिरी श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से उज्ज्वल चक्रवर्ती एवं देबाशीष गांगुली (जॉय) मंच पर बैठ कर अपना अपना योगदान देते नजर आए।
इसी क्रम में चिरमिरी मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति द्वारा एक अभिनव पहल भी आरंभ किया गया था जिसके तहत 26 सितंबर से चिरमिरी के गणमान्य नागरिकों द्वारा चिरमिरी शहर से मुख्यमंत्री आवास रायपुर तक सत्याग्रह पदयात्रा आरंभ की गई थी, जो अभी वर्तमान में अपने मंजिल के काफी करीब पहुंच चुके हैं।

संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उक्त सत्याग्रह पदयात्रा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए जिला मुख्यालय चिरमिरी को ही बनाए जाने की मांग रखी जाएगी।
जहां एक तरफ चिरमिरी से रायपुर तक पद यात्रा के लिए निकले समस्त सत्याग्रही एक जुट हो कर इस संघर्ष में अपने क़दम पीछे ना करते हुए चिरमिरी के हित एवं नगरवासियों की मांग को ले कर वचनबद्ध हो कर रायपुर की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़, चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति को भी हर एक दिन चिरमिरी नगरवासी अपना सम्पूर्ण समर्थन देते हुए नजऱ आ रहे हैं, और बढ़ चढ़ कर इस क्रमिक भूख हड़ताल में अपना योगदान भी दे रहे हैं।

चिरमिरी के इस प्रयास को देखते हुए क्षेत्र के आम जनों में भी इस बात की खुशी है कि शहर अपनी एकजुटता दिखाते हुए चिरमिरी जिला मुख्यालय की पुरानी मांग के लिए क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन का संचालन कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news