रायपुर

रायपुर में अभी तक 23 लाख टीके लगाए गए, दोनों डोज का वैक्सीनेशन किया गया
05-Oct-2021 5:48 PM
रायपुर में अभी तक 23 लाख टीके लगाए गए, दोनों डोज का वैक्सीनेशन किया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत नागरिकों को जिले में अभी तक 22 लाख 99 हजार 828 टीके लगाए जा चुके है, जिसमें से 15 लाख 47 हजार 689 नागरिकों को पहला टीका लग गया है और 7 लाख 52 हजार 139 नागरिकों को वैक्सीन का दोनों डोज लग गया है। प्रतिशत् के हिसाब से जिले के करीब 88 प्रतिशत् नागरिकों को पहला और 42.78 प्रतिशत् नागरिकों को दोनों डोज लग गए है।

जिले के रायपुर शहरी क्षेत्र में 8 लाख 27 हजार 922 लोंगो ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है। यह क्षेत्र के जनसंख्या का करीब 91.19 प्रतिशत् है। इसी तरह रायपुर शहरी क्षेत्र में 4 लाख 63 हजार 232 नागरिकों ने वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है जो कुल जनसंख्या का करीब 51 प्रतिशत् है।

इसी तरह अभनपुर क्षेत्र में 89.55 प्रतिशत् नागरिकों ने वैक्सीन का पहला और 35.72 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज वैक्सीन लगवा चुके है। आरंग क्षेत्र में 78.87 प्रतिशत् नागरिकों ने पहला और 27.57 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज, धरसीवां क्षेत्र में 79.99 प्रतिशत नागरिकों ने पहला और 35.95 प्रतिशत् नागरिकों ने दोनों डोज, तिल्दा क्षेत्र में 88.97 प्रतिशत नागरिकों ने पहला और 41.32 प्रतिशत नागरिकों ने दोंनो दोनों, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 92.55 प्रतिशत् नागरिकों ने पहला और 28.27 प्रतिशत् नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है।

जिले के अभनपुर क्षेत्र में 1 लाख 62 हजार 33 नागरिकों ने वैक्सीन का पहला और 64 हजार 628 नागरिकों ने दोनों डोज वैक्सीन लगवा चुके है। आरंग क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 70 नागरिकों ने पहला और 64 हजार 916 नागरिकों ने दोनों डोज, धरसीवां क्षेत्र में 1 लाख 34 हजार 934 नागरिकों ने पहला और 60 हजार 646 नागरिकों ने दोनों डोज, तिल्दा क्षेत्र में 1 लाख 65 हजार 267 नागरिकों ने पहला और 75 हजार 359 नागरिकों ने दोनों डोज, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 76 हजार 463 नागरिकों ने पहला और 23 हजार 358 नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है।

 जिले में हेल्थ केयर वर्ग में 41 हजार 465 लोंगो ने वैक्सीन का पहला डोज और 35 हजार 968 लोंगो ने दोनों डोज लगवा लिया है। फ्रटलाइन वर्ग में 39 हजार 892 नागरिकों ने पहला डोज और 33 हजार 822 नागरिकों ने दोनों वैक्सीन लगवा लिया है। इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग में 9 लाख 69 हजार 345 नागरिकों ने पहला डोज और 3 लाख 34 हजार 998 नागरिकों ने दोनों डोज लगवा लिया है, 45 से 602 आयु वर्ग में 3 लाख 40 हजार 653 नागरिकों ने पहला और 2 लाख 12 हजार 810 नागरिकों ने दोनों डोज तथा 60 आयु वर्ष वर्ग ने 1 लाख 56 हजार 394 नागरिकों ने पहला और 1 लाख 4 हजार 541 नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है।

जिले में नागरिकों ने कोवोशील्ड का 18 लाख 398 हजार टीका लगाया है, इसी तरह कोवैक्सीन का 4 लाख 92 हजार 241 टीका और स्पुतनिक-5 का 7189 टीका लगाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news