राजनांदगांव

यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग
05-Oct-2021 6:16 PM
यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

राजनांदगांव, 5 अक्टूबर। प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून को वापस लेने की शांतिपूर्ण ढंग से मांग करने वाले किसानों को वाहन से रौंदकर देश के अन्नदाता किसानों का नरसंहार किया है,  जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। महेन्द्र यादव ने यूपी सरकार को बर्खास्त करने  तथा किसानों के हत्यारे को फांसी की सजा दिया जाने की मांग की है।

आगे कहा कि देश के अन्नदाता अपने साथ हो रहे अन्याय के लिए लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे हैं, जो केन्द्र की भाजपा सरकार की किरकिरी बनी हुई है जिसे दूर करने के लिए भाजपा की सोची समझी रणनीति है।  किसानों की नरसंहार से भाजपा के चाल और चरित्र एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गया है।

महेंद्र यादव ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही है, जिसके इशारे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए किसानों की हत्या करने में उतारू हो गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news