जशपुर

सेवा और समर्पण अभियान : महिला मोर्चा ने ग्रामीणों को बांटी सामग्री
07-Oct-2021 4:34 PM
सेवा और समर्पण अभियान : महिला मोर्चा ने ग्रामीणों को बांटी सामग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 7 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व उनके 20 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने की खुशी में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत अनेकों कार्यक्रम जन-जन के बीच जाकर कर रही है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल पत्थलगांव शहर व ग्रामीण की संयुक्त बैठक पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम कुनकुरी में संपन्न हुई। 

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जशपुर जिले की प्रभारी सुषमा खलखो ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है जिसकी सराहना पक्ष के साथ विपक्ष के लोग भी कर रहे हैं। 

आगे कहा कि आज प्रदेश सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हो रही है। राज्य में सभी तरह अपराध और धर्मांतरण जोरों पर है। हमें इन सभी का पुरजोर विरोध करना है और कहीं भी धर्मांतरण होता रहे तो तत्काल उन्हें सबक सिखाना है।
भाजपा जिला मंत्री रेणु विश्वास व मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो ने संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में सेवा और समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड के साथ आयरन व मल्टीविटामिन की गोली व सिरप मास्क व थैला वितरण किया गया अपने गांव में सामग्री वितरण के बाद गांव वालों ने भारतीय जनता पार्टी व महिला मोर्चा की सराहना की। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जशपुर जिला प्रभारी सुषमा खलखो,भाजपा जिला मंत्री रेणु विश्वास, महिला मोर्चा महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा, मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो, मंडल अध्यक्ष सरिता सिदार, महामंत्री दीपा बंजारे, सुरेंद्र बेसरा के साथ सैंकड़ो महिलाएं मौजूद रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news